Tuesday, 28 March 2017

पत्रकार को जान से मारने की धमकी

मुंबई : मुंबई युवक काँग्रेस के सदस्यता अभियान की न्यूज कवर करने विले पार्ले पश्चिम गए वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव को पंजाब के काँग्रेस विधायक एवं युवक काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बरार से सवाल पूछना महंगा पड गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उत्तर मुंबइॅ युवक काँग्रेस जिल्लाध्यक्ष राम आसारे चौहान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विनोद यादव ने चौहान के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील घोसालकर ने मामले की चांज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस धमकी की जानकारी बाद में युवक काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बरार की कार रोक कर वरीष्ठ पत्रकार विनोद यादव ने दी। इस कार में चुनाव के प्रभारी पदाधिकारी भी मौजूद थे। मुंबई युवक सदस्यता अभियान के तहत विले पार्ले के भाईदास हाल में बैठक थी। बैठक के बाद पत्रकार के सवाल को जिल्लाध्यक्ष पचा नहीं पाए और हाथ-पैर तोडने की धमकी दे डाली।

मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के महासचिव विजय सिंह ने राजा बराबर को फोन कर कडी आपत्ति जताई। उन्होंने चौहान पर कार्रवाई करने की मांग भी की। राजा बरार ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं इस खबर को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही हैं।

No comments:

Post a Comment