Friday, 14 April 2017

गुजरात के फेसबुक दोस्त ने मुंबई पांच सितारा होटल में महिला से किया रेप

मुंबई : मुंबई में 40 वर्षीय एक महिला ने गुजरात के एक व्यवसायी पर बांद्रा के पांच सितारा होटल में उसका रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में आरोपी व्यवसायी की तलाश कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की दोस्ती आरोपी से तीन साल पहले सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर हुई थी। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी होती चली गई कि उन्होंने एक दूसरे के नंबर भी ले लिए। दोनों की रोज फोन और व्हाट्सअप पर बात होती रहती थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी शुक्रवार को मुंबई आया और उसने महिला से मिलने के लिए कहा। महिला अपने परिवार के साथ अलीबाग में छुट्टियां बिता रही थी। महिला आरोपी से मिलने मुंबई आई। दोनों ने साथ में कॉफी पी और फिर महिला वापस अलीबाग चली गई।

इसके बाद आरोपी ने दोबारा महिला को मिलने के लिए बुलाया। महिला आरोपी से गैटवे ऑफ इंडिया पर मिली जहां से आरोपी उसे बांद्रा के एक पांच सितारा होटल में कॉफी पिलाने के लिए ले गया। आरोपी ने पहले से ही होटल में एक कमरा बुक कर रखा था। वह महिला को कमरे में ले गया और पीने के लिए पानी दिया। महिला ने आरोप लगाया कि पानी में कुछ नशीला पदार्थ मिला रखा था जिसके कारण वह बेहोश हो गई। इसके बाद बेहोशी की हालत में आरोपी ने महिला के साथ रेप किया।

अधिकारी ने बताया कि महिला को जब होश आया तो वह वापस अलीबाग गई और पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। महिला के पति ने आरोपी को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद रहा था। इसके बाद पुलिस थाने में जाकर महिला और उसके पति ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए जगह-जगह दाबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment