Friday, 19 January 2018

गीता जैन के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवेजी के हाथों से किया जाएगा

मुंबई, ता. १९ : जनसेवा ही ईश्वर सेवा है| ऐसा माननेवाली भाजपा की पूर्व महापौर गीता भरत जैन अपना संकल्प पूरा करने जा रही है| लोंगो की परेशानीयों को दूर करके सभी कों न्याय दिलाने तथा उनसे सीधा संवाद स्थापित करने हेतु, सार्वजनिक स्तर पर एक मुख्य "जनसंपर्क कार्यालय "खोल रही है|

मिरा-भायंदर की पुर्व महापौर गीता भरत जैन भायंदर के विकास आम जनता के सेवा के उद्देश्य से दिनांक 23 जनवरी 2017 मंगलवार के दिन समय सुबह ठिक 10 बजे जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन रखा हुआ है| इस कार्यालय का उद्घाटन स्थल शॉप नम्बर 3 4, देव आनंद बिल्डिंग, शीतल कुंज बिल्डिंग के सामने, देवचंद नगर, भायंदर पश्चिम में होनेवाला है|

कार्यालय उद्घाटन मुख्य अतिथी के तौर पर भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री. रावसाहेब दानवेजी के हाथों से किया जाएगा| उनके साथ मा. श्री. खासदार कपिल पाटीलजी, मा.श्री भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष आमदार चैनसुख संचेतीजी, मा.श्री. आमदार नरेंद्र मेहता, मा. श्रीमती डिम्पल मेहताजी इनकी उपस्थिती भी सन्माननीय रहेगी| इस कार्यक्रम मे भाजपा के बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं कों भी आमंत्रित किया गया है|

No comments:

Post a Comment