Friday, 16 March 2018

समाज की २२ सेवाभावी महिलाओं का कल्याण में किया गया सम्मान


समाज सुधारक फाउन्डेशन और मोहिंदर सिंह काबुल सिंह कॉलेज के संयुक्त उपक्रम से यह आयोजन किया गया

प्रकाश बांभरोलिया

कल्याण, ता. १६ : आज के मॉर्डन समय में सब महिला विविध क्षेत्र में कार्यरत होने के कारण उनका सत्कार किया जाता है किंतु कई महिलाओं ने समाज के लिए अच्छा काम किये जाने पर भी उनको सम्मान नहीं मिलता एैसा विश्व महिला दिवस के अवसर पर अैसी महिलाओं का सम्मान किया गया अैसा डॉ. रुपींदर कौर ने बताया। समाज सुधारक फाउन्डेशन और मोहिंदर सिंह काबुल सिंह कॉलेज के संयुक्त उपक्रम से यह आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की पहली महिला अधिकारी उमी फरदीन आदिर मुख्य महेमान के  विशेष रुप में उपस्थित रहे थे और यहा उनका भी सम्मान किया गया।

आज भी सोनोग्राफी कर के स्त्रीभूण हत्या की जाती है। कम उमर में लडकी की शादी कराई जाती है। दहेज उत्पीडन का प्रमाण कम नहीं हुआ है। इस समस्याओं पर अवाज उठाने की जरूरत हैं। उच्च शिक्षण प्राप्त करो, नोकरी करो, आप को जीन के साथ शादी करनी उनसे करो, खूब पढो, खूब शिखो, आर्थिक सक्षमता प्राप्त करो अैसा अलका धुपकर ने इस मौके पर कहा।

समाज सुधारक फाउन्डेशन समाज में विविध समस्या पर आवाज उठाने का काम करता है। इस के अलावा विविध सामाजिक कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी आदिवासी विस्तार में काम करना, गरीब जरूरतमंद महिला, बच्चों को शैक्षणिक साहित्य वितरण करना, भटकते बच्चों को शिक्षण प्रवाह में लाना वगरह काम किया जाता है।

इन सामाजिक कार्य के साथ साथ ८ मार्च विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में समाज में अपना योगदान देनेवाली महिलाओं का सत्कार किया जाता है। इस वर्ष ८ मार्च के दिन आयोजित कार्यक्रम में २२ महिलाओं का सम्मान-सत्कार किया गया।

 समाज सुधारक फाउन्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. रुपींदर कौर मुरजानी पेशे से डॉक्टर होने के साथ साथे एक संवेदनशील महिला भी है। उनको समाज में पीछडे लोगो कों सहाय करना पसंद है और वह इस कार्य में कई लोगो को प्रोत्साहित करने का भी बहोत महत्त्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment