Thursday, 5 April 2018

सलमान खान को सजा से बॉलीवुड के ५५० करोड दांव पर


काला हिरण शिकार केस में दबंग अभिनेता को ५ साल की सजा सुनाने के साथ ही जोधपुर सेन्ट्रल जेल में रखने का दिया गया आदेश : कोर्ट ने अभ‍िनेता सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को बरी किया

प्रकाश बांभरोलिया

मुंबई, ता. ५ : जोधपुर: सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले में आज जोधपुर कोर्ट ने अपना फैसला सुना द‍िया है। कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दोषी मानते हुए ५ साल की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने अभ‍िनेता सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को बरी कर द‍िया है।

सलमान खान को हुई सजा से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड फ‍िल्म मेकर्स के ५५० करोड़ रुपये दांव पर लग गए हैं। सलमान खान को सजा होने से उनकी कई फ‍िल्मों पर संकट मंडरा गया है। सलमान खान की जल्द ही रेस ३ र‍िलीज होने वाली है ज‍िसका न‍िर्माण १०० करोड़ से हुआ है। इस फ‍िल्म में उनके साथ जैक्‍ल‍िन फर्नांड‍िस, अन‍िल कपूर और बॉबी देओल प्रमुख भूम‍िकाओं में हैं।

इसके अलावा सलमान खान के होम प्रोडक्शन में लवरात्री फ‍िल्म का न‍िमार्ण हो रहा है। इस फ‍िल्म में सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च कर रहे हैं। लवरात्री में सलमान खान खुद एक गाना शूट करेंगे इस फ‍िल्म का बजट भी ३० करोड़ बताया जा रहा है।

 लवरात्री के अलावा सलमान को हुई सजा के कारण फ‍िल्म भारत भी लटक सकती है। भारत भारी भरकम बजट की फ‍िल्म है। अली अब्बास जफर की फ‍िल्म 'भारत' को बनाने में २०० करोड़ रुपये खर्च होंगे। उधर दबंग ३ और क‍िक‍ २ भी सलमान के कारण लटक गई हैं। दबंग ३ का बजट ११० करोड़ है जबक‍ि क‍िक २ का बजट १०० करोड़ बताया जा रहा है। 

१९९८ में सलमान खान अपनी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं ' की शूटिंग के लिए सैफ, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे के साथ जोधपुर पहुंचे थे।आरोप है कि सलमान ने घोड़ा फार्म हाउस, भवाद गांव सहित पांच जगहों पर पर 27-28 सितंबर की रात काले हिरणों के शिकार किया था।

करीब २० साल से चल रहे इस मामले में आज कॉर्ट ने दबंग अभिनेता को सजा सुनाई हैं। मुख्य न्यायिक मॅजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने अभिनेता को ५ साल की सजा सुनाने के साथ उनको तुरंत जोधपुर सेन्ट्रल जेल में भेजने के आदेश भी दे दिये थे। इस लिए सलमान खान आज की रात जेल में हीं बीताएंगे।

बता दें कि आज सलमान खान सहित कई आदाकारांओ पर कोर्ट का फेंसला आने वाला था सो जोथपुर कोर्ट की बहार तथा परिसर में बडी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए थे। वहां कोई गरबड न हो इस लिए भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया था।

No comments:

Post a Comment