Advertisement

होली मिलन समारोह में मुझफ्फर हुसैन ने शहर के महानुभावो को सम्मानित किया

कांग्रेस के नेता ने इस पावन अवसर पर दयाराम पालीवाल, लल्लन आर तिवारी, मदनलालजी भुतडा और रोहिदास पाटिल (काका) का अपने हाथों से किया सम्मान


प्रकाश बांभरोलिया

मीरा रोड : होली के पावन पर्व पर मुझफ्फर हुसैन द्वारा होली मिलन समारोह में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कवि सुरेन्द्र शर्मा, अंजुम रहबर, घनश्याम अग्रवाल, राजेन्द्र मालविया, महेश दुबे और सुमीत्रा केशव जैसे  देश के कई नामी हास्य कवि ने अपनी कविता से श्राताओं को हसने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुझफ्फर हुसैन ने इन्स्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट ऑफ इंडिया, वसई ब्रांच के चॅरमॅन दयाराम पालीवाल का सत्कार किया। दयाराम पालीवाल ने अपने क्षेत्र में सराहनीय काम किया है। वह समय समय पर योग दिवस पर योगा केंप, क्रिकेट टुर्नामेन्ट, मॅरेथोन का आयोजन करते रहते हैं। वे खुद मॅरेथोन के धावक रह चूके हैं। वे भारत विकास परिषद, विप्रा फाउंडेशन, एलायन्स क्लब इंटरनॅशनल, चेंबर ऑफ टॅक्स कन्सल्टन्ट और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टॅक्स फेडरेशन से जुडे हुए हैं।

इस हास्य कवि सम्मेलन में मुझफ्फर हुसैनजी ने मीरा भाइंदर के शिक्षण सम्राट लल्लन तिवारीजी का भी सत्कार किया। राहुल ग्रुप ऑफ स्कूल्स एंड कॉलेजीज के चेयरमन लल्लन आर तिवारीजी का शिक्षा जगत में बडा नाम है। ५० से अधिक कॉलेज और स्कूल मुंबई और उत्तर प्रदेश में चल रहे हैं। राहुल ग्रुप का संकल्प है उच्चस्तरीय शिक्षा कम से कम शुल्क में उपलब्ध कराई जाए। जिससे शहर के गरीब तबके के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अच्छे ओहदे पर पहुंच शके। तिवारीजी का कहना हैं कि सभी को शिक्षा मिले यही हमारा मुख्य उद्देश्य है।

होली के पर्व पर मुझफ्फर हुसैनजी ने माहेश्वरी मंडल भाइंदर के अध्यक्ष मदन लाल भूतडाजी का भी सत्कार किया। मदन लालजी भूतडा समाज के लिए समय समय पर अपना अनुकरणीय योगदान देते रहे है। सिमेंट के व्यापारी मदन लालजी धीरे-धीरे भवन निर्माण का कार्य करना शुरु किया। वे अब तक मीरा भाइंदर शहर में तकरीबन १५ लाख चोरस फिट में आवासीय व व्यावसायिक बिल्डिंग बना चूके है। मदनजी सालासार हनुमान प्रसार मंडल, बाबा रामदेव प्रचार मंडल, माहेश्वरी मंडल भाइंदर के ट्रस्टी है। माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष मदनलाल भूतडा जी का कहना है की सात मंजिल का आर्ट भवन बनाकर संस्था को देने का काम करीब वर्ष के अंत तक पूरा होने की संभावना है। 

११ मार्च को भाईंदर (पूर्व) सुतारवाडी स्थित इंद्रलोक में होली मिलन समारोह के अवसर पर मुझफ्फर हुसैनजी ने रोहिदास पाटिल (काका) को भी सम्मानित किया। शंकर नारायण एज्युकेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रोहिदास पाटिल ने अपना व्यापारिक जीवन रबर के धंदे से शुरु किया। वे स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के सचिव, अभिनव विद्या मंदिर के बोर्ड सदस्य और भाईंदर सेकेंटरी स्कूल के सदसभ्य रह चूके है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के हाथों उन्हे उद्योगश्री का खिताब प्राप्त है। उन्होने प्रवीण रोहिदास पाटिल नाम से इंजिनियरिंग कॉलेज चालु किया। आज वह डिग्री कॉलेज, पोलिटेक्निक आदि कोर्सेस चालु किया है। भाईंदर ग्रामिण के ४५०० विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे है। काका नगरसेवक के साथ साथ भाजपा अध्यक्ष रह चूके है। मीरा-भाईंदर शहर में रोहिदास पाटिल को सब काका के नाम से पहचानते है।
Share on Google Plus

About nbn news

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment