Advertisement

जितने विभीषण थे वे सभी भाजपा प्रवेश कर रहे हैं - नरेन्द्र मेहता

मिरा भाईंदर मनपा के दस नगरसेवकों  सहित रांकपा के जिला अध्यक्ष मोहन पाटिल सहित अनेक पार्टियों के पदाधिकारियो ने  भाजपा में प्रवेश लिया

 प्रकाश बांभरोलिया

भायंदर: भायंदर पश्चिम, राधेश्याम ग्राउण्ड में आयोजित हुई भारतीय जनता पार्टी मीरा भायंदर शहर जिला की पक्ष प्रवेश सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राव साहिब दानवे के समक्ष मिरा भाईंदर मनपा के दस नगर सेवकों  सहित राकपा के जिला अध्यक्ष मोहन पाटिल सहित अनेक पार्टियों के पद अधिकारियो ने  भाजपा में प्रवेश लिया

राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सभी पदाधिकारियों सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में प्रवेश कर गए   एनसीपी नगर सेवक ध्रुवकिशोर पाटील उनकी माँ श्रीमती वत्सला पाटील, अशोक तिवारी उनकी पत्नी, श्रीमती वंदना मंगेश पाटील, परशुराम म्हात्रे ज्योती म्हात्रे, सुरेश खंडेलवाल आदि अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए

कांग्रेस से लगातार पाँच चुनाव जीतने वालीनगर सेविका सौ. प्रभात प्रकाश पाटील, मनीषा पिसाल, नगरसेवक हंसुकुमार पाण्डे, रेखा अनिल विराणी व अपक्ष नगरसेवक प्रकाश 'मुन्ना' सिंह आदि ने भी भाजपा में प्रवेश किया

इस अवसर पर बोलते हुए विधायक नरेन्द्र मेहता ने कहा कि मीरा भाईंदर के अन्य राजनीतिक दलों में जितने विभीषण थे वे सभी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं । ढाई साल पहले तक यहां गिल्बर्ट मेंडोसा का गुण्डाराज चल रहा था   उसके साथी आज हमारे साथ गए हैं  मैंने अपनी दम पर ७० सीट लाने का मन बनाया था अब ये गए हैं तो पूरी ९५ सीट पर भाजपा की ही विजय होगी

प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटील ने कहा कि नए प्रवेश करने वालों को पक्ष में सम्मान मिलेगा ही किंतु पुराने कार्यकर्ता डरें नहीं उन्हें भी अन्य पदों पर जिम्मेदारी दी जायेगी  उन्होंने देश और प्रदेश में भाजपा की जीत के आंकडे प्रस्तुत करते हुए मिरा भाईंदर में अगली सत्ता भाजपा की ही बनने का विश्वास व्यक्त किया।

भाजपा में सामिल नेता:
परशुराम महात्रे - राकपा
वंदना पाटिल - राकपा
अशोक तिवारी - राकपा
सुरेश खंडेलवाल - राकपा
ध्रुव किशोर पाटिल - राकपा
वत्सला पाटिल - राकपा
मोहन पाटिल जिला अध्यक्ष राकपा मीरा भायंदर

प्रभात पाटिल - कोंग्रेस
हंसुकुमार पांडे - कोंग्रेस
रेखा वीराणी। - कोंग्रेस
मनिशा पिसाल - कोंग्रेस

नगरसेवको के अलावा कई कार्यकर्ताओ ने भी भाजपा में प्रवेश किया। राकपा ब्लॉक अध्यक्ष रमजान खत्री, नाकोड़ा जैन मंदिर तृस्ति रणवीर गेमावत, राकपा ब्लॉक अध्यक्ष झायरा सैयद, Etv न्यूज़ उन्हा यजा कुरैशी, मनसे भायंदर पूर्व उपशहर अध्यक्षा रेशमा पाटे शिवसेना विभाग प्रमुख संजय शांताराम साल्वी।
Share on Google Plus

About nbn news

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment